इंदौर में पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में बोले CM, जिस संगठन के लिए पूर्वजों ने जीवन खपाया, उसके लिए हो पुरजोर मेहनत

इंदौर
इंदौर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के कामकाज के वितरण के साथ उन्हें पार्टी की पद्धति और काम के तौर तरीकों के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने समझाते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने जिस सपने और जिस संगठन को खड़ा करने के लिए अपना जीवन खपाया, संगठन की नई टीम को उन सपनों को साकार करने के लिए मेहनत की पराकाष्ठा करनी है। प्रदेश के संगठन को देश में मिसाल बनाने के लिए काम करना होगा। प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महायज्ञ में अपनी आहुति डालेगा और संगठन की नई टीम इसमें अपनी पूरी ताकत खपाने में जुटेगी।

दिन भर चलने वाले अलग-अलग सत्रों में पदाधिकारियों से कहा गया कि हमें समाज के हर वर्ग से संवाद कर पार्टी को पहुंचाने का काम करना है। हर ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र और बूथ पर भाजपा को मजबूत करने का काम हमें करना है। जहां भी भाजपा कमजोर दिखती है वहां पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार और सोशल मीडिया पर सक्रियता बनाए रखने व विपक्ष के हमलों का जवाब तथ्यों के साथ देने के लिए हर पल तैयार रहने का आह्वान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया।

इंदौर के होटल में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख वक्ताओं ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इसके बाद इन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। इसके पहले सीएम शिवराज का इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट और अन्य स्थानों पर मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता समेत अन्य पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।

पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, बिशेश्वर टुडू, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। यहां सोशल मीडिया वारियर्स की बैठक भी प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सक्षम और समर्थ है। हमारे कार्यकर्ता संगठन को जीना चाहते हैं, इसीलिए हम सबसे बड़े राजनीतिक दल बने हैं। हम सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करते हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अधिक है। आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पार्टी हर बूथ पर मजबूत हो और जहां पार्टी कार्यकर्ता कमजोर है वहां उसे मेहनत और परिश्रम के बल पर मजबूत करने की जिम्मेदारी हमारी है।

Source : Agency

9 + 2 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004